Jul 12, 2017
इंदौर : शराब के नशे में चुर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और भोपाल से ब्याह कर इंदौर आई थी। लेकिन कल रात ना सिर्फ रिश्ते तार-तार हुए, बल्कि पति ने हैवानियत की हद ही पार कर दी। शादी की पहली सालगिरह पर पति ने पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं।
घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर की हैं। जहां शराब के नशे में गोविंद पिता दिनेश नामक युवक ने अपनी पत्नी प्राची का बेरहमी से गला रेत दिया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नही पति का मन नही भरा तो उसने पत्नी के शरीर पर चाकू से कई वार भी किये। आरोपी पति शादी ब्याह में फोटोग्राफी का काम करता था। लेकिन उसके नापाक इरादो ने उसकी खूबसूरत बीबी को एक अजीबोगरीब तस्वीर दे दी। जो सात जन्मों के बंधन पर एक बदनुमा दाग हैं। 6 जुलाई को शादी की पहली सालगिरह मनाने वाली प्राची को क्यों मौत के घाट उतारा गया इसकी जांच पुलिस कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि प्राची एक निजी स्कूल में टीचर थी, वही उसका पति गोविंद नामदेव के ऊपर बहुत कर्ज था। जिसके चलते उनमें कई बार विवाद होता आया और कल रात को भी विवाद बढ़ गया। जिसके बाद प्राची का गला रेत दिया गया। हालांकि प्राची की बहन उसकी कॉलोनी में ही रहती हैं। उसने बताया कि अक्सर उसे रुपयों के लिये गोविंद द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस ने प्राची के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज कर मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी पति गोविंद नामदेव को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी से पुलिस पूछताछ की जा रही हैं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।