Sep 3, 2018
धर्मेन्द्र शर्मा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आदेश पर पिछले महीने ही गठित की गई मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश में बढ़ रहे बालिका एवं महिला उत्पीडन के मामलो में प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है जिसमें पूरे प्रदेश से सभी वर्गों की महिलाओं को एक साथ लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।
जिसको लेकर ग्वालियर के कांग्रेस कार्यालय में नवगठित मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता जोशी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा,कि अभी प्रकोष्ठ का विस्तार किया जा रहा है जिले से लेकर विधानसभा और वार्ड स्तर तक नियुक्तियां की जा रही है जिससे आगामी चुनावों में प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्र में बालिका एवं महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं से पीड़ित लोगो से सम्पर्क किया जायेगा और महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ उनकी मदद के साथ पीड़ित की आवाज को बुलंद करने का काम करेगा। साथ ही लोगों के बीच और थानों पर प्रकोष्ठ के निगरानी समिति का गठन किया जायेगा जिससे इस तरह के मामलों की पहचान कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके।