Loading...
अभी-अभी:

24 लाख हितग्राहियों को मंजूरी 14 सौ करोड़ रु. की सहायता

image

Feb 3, 2023

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंहं चौहान आज विदिशा में सीएम जनसेवा अभियान के अंतर्गत भोपाल, सागर और उज्जैन संभाग के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे। इसके साथ ही चौहान मु यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 73 लाख किसानों को 1 हजार 465 करोड़ की सहायता राशि भी वितरित करेंगे।

चौहान आज विदिशा में मु यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आज चंबल संभाग के अंतर्गत भिंड जिले मे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की आज समीक्षा की यह कार्यक्रम रविवार, 5 फरवरी को होना है।