Mar 1, 2024
HIGHLIGHTS
- मध्यप्रदेश फिर बना तेंदुआ स्टेट
- 5 साल में 1023 तेंदुए बढ़े, जिसमें से सर्वाधिक 486 अकेले मप्र में बढ़े
भोपाल | टाइगर के बाद मध्यप्रदेश फिर तेंदुआ स्टेट बन गया है। देशभर में 5 साल में 1023 तेंदुए बढ़े, जिसमें से सर्वाधिक 486 अकेले मप्र में बढ़े हैं। यानी 47.50% वृद्धि यहीं हुई, जबकि 7 राज्यों में इनकी संख्या घटी है। यानी बाघ और चीतों के साथ हम तेंदुओं का 'पहला घर' हैं। अब मप्र में तेंदुओं की संख्या 3907 पहुंच गई है। वहीं भारत में तेंदुओं की कुल संख्या 13875 हो गई है। पांच साल पहले 2018 में हुई गणना के वक्त मप्र में 3421 तेंदुए थे, वहीं भारत में 12852 तेंदुए थे। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को भारत में तेंदुओं की रिपोर्ट जारी की।

