Loading...
अभी-अभी:

Election Result :  3 लोकसभा सीटों और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग

image

Nov 1, 2021

मध्यप्रदेश की खंडवा समेत 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से सभी सीटों पर वोटों की मतगणना शुरू हो चुकी है।  मध्यप्रदेश में चारों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह आगे चल रही है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी।

29 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने पहले करीब आधा दर्जन सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के पास नौ सीटें थीं, जबकि बाकी क्षेत्रीय पार्टियों के पास थीं। जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव हुए उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्यप्रदेश में खंडवा शामिल हैं।

तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों के निधन के बाद वोटिंग हुई है। मार्च में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट खाली हुई थी। मध्यप्रदेश की खंडवा संसदीय सीट भाजपा सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई थी, जबकि दादरा और नगर हवेली सीट पर निर्दलीय मोहन डेलकर के निधन के कारण दोबारा वोटिंग हुई है।