Dec 23, 2019
राजेश दुबे - 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व गायत्री शक्तिपीठ अशोकनगर द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में माताएं बहनें शामिल हुई, इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में पुरुषों ने भी इस कलश यात्रा में सहभागिता निभाई। कलश यात्रा सुभाषगंज रामलीला मंच से शुरू होकर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए यज्ञ स्थल राजमाता चौराहे पर पहुंची। जहां पर हरिद्वार से पधारे पंडित श्री श्याम बिहारी दुबे जी के साथ-साथ उनकी टोली का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पंडित श्री श्याम बिहारी दुबे जी के 10 मिनट के उद्बोधन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
22 से 26 दिसंबर तक चलेगा गायत्री शक्तिपीठ स्थापना दिवस समारोह
उल्लेखनीय है कि गायत्री शक्तिपीठ स्थापना के 40 साल पूरे होने पर अशोकनगर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो 22 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलेगा। इसके पहले आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा की शुरुआत से पहले मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें शहर के साथ-साथ बाहर से पधारे हुए गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए। इसके साथ ही अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जी के साथ सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि जनप्रतिनिधियों ने भी कलश यात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान की। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले कलश यात्रा में घोड़े पर सवार महारानी लक्ष्मी बाई सवार थी, जिसके बाद बग्गी पर हरिद्वार से पधारे पंडित श्याम बिहारी दुबे जी विराजमान थे और इनके पीछे कलश यात्रा के साथ हजारों की संख्या में माताएं बहने चल रही थी।