Jan 1, 2024
महाकल मंदिर उज्जैन: उज्जैन में आज 12 लाख श्रद्धालु के दर्शन करने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज सुबह सड़कों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ साफ देखी जा सकती है। यहां पर होटल होमस्टे टैक्सी धर्मशाला फुल हो चुकी हैं। मंदिर समिति व प्रशासन का दावा है कि 40 मिनट में भक्तों को दर्शन करवाए जाएंगे इस बार श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के बाद महाकाल लोक भी जा सकेंगे पहले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाकर मैन गेट से महाकाल आना पड़ता था 1 जनवरी को शीघ्र दर्शन व्यवस्था भी बंद रहेगी प्रशासन में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर तैयारी कर रखी है। इस बार क्रिसमस की छुट्टियों पर रिकॉर्ड 3 दिन में 11 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए श्रद्धालुओं की संख्या का अंदाज आप यहीं से लगा सकते हैं।








