Loading...
अभी-अभी:

5 लाख RSS कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को अयोध्या पहुंचने का देंगे न्योता

image

Jan 1, 2024

RSS कार्यकर्ता पांच-पांच की टोली में गांव-गांव में संपर्क कर उन्हें अयोध्या पहुंचने का न्योता देंगे। दरअसल 1 से 15 जनवरी तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क महाभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान काशी प्रांत के 22 हजार गांवों में ज्यादा से ज्यादा घरों में जाकर संपर्क किया जाएगा। कौशल्यानंदन प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए RSS के पांच लाख कार्यकर्ता घर-घर दस्तक अभियान शुरू करेंगे। इस अभियान के तहत 22 जनवरी को राम दीपोत्सव मनाने की अपील करेंगे। आज से 22 जनवरी तक आरएसएस तीन चरणों में काशी प्रांत में अभियान चलाएगी। 15 जनवरी को संपर्क अभियान पूरा होने के बाद 18 से 21 जनवरी तक गांव-गांव और नगर-नगर में प्रभातफेरी निकाल कर जनजागरण किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में 35 से 40 कार्यकर्ताओं की समिति बनाई गई है।