Jun 24, 2022
सिवनी मालवा में मूंग खरीदी शुरू किये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ प्रान्तीय सदस्य जगदीश पाटिल और व्लाक अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायव तहसीलदार ललित सोनी को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों ने बताया की मूंग का रकवा बहुत बढ़ गया है और किसानो ने अपनी पूरी कमाई मूंग की फसल में लगा दी थी। परन्तु अब जब मूंग पककर तैयार होकर घर आ गई है पर शासन प्रशासन के द्वारा मूंग खरीदी की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की जिससे किसान परेशान है। किसानों द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन इस वर्ष गुणवत्ता युक्त किया गया है विगत वर्षों की तुलना में लागत अधिक लगानी पड़ी है। शासन की खरीदी संबंध में विलंब के कारण किसानों को वर्तमान में प्रति कुंटल 1500 से 2000 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। शीघ्र ही समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी आदेश पारित किये जाये। यदि तीन दिवस में खरीदी संबंधी कोई ठोस निर्णय नहीं दिया जाता तो भारतीय किसान संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा।