Loading...
अभी-अभी:

जूनियर डॉक्टरों की 8वें दिन हड़ताल खत्म, सरकार ने मांगें मानी

Jun 7, 2021

6 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात और लिखित आदेश के बाद काम पर लौटे। बताया जा रहा है कि जूडा की सारी मांगों को मान लिया गया है। 

जूडा का कहना है कि जैसे ही लिखित आदेश मिलेगा पूरे प्रदेश में ये डॉक्टर काम पर लौट जाएंगे। इसके सात ही उनका कहना है हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार थे। हम हाई कोर्ट का सम्मान करते हैं। ग्वालियर और जबलपुर में भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है।