Loading...
अभी-अभी:

World Food Safety Day 2021 : क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जानिए महत्व

image

Jun 7, 2021

पूरे विश्व में हर वर्ष 7 जून को 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाये जाने की वजह खाद्य सुरक्षा के प्रति उन लोगों को जागरुक करना है जो खराब भोजन का सेवन करने की वजह से गंभीर बीमारियों से घिर जाते हैं। पूरे विश्व में 7 जून को हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस यानी वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है।

थीम

'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे' मनाने के लिए एक विषय तय किया जाता है। ऐसे में इस साल यानी वर्ष 2021 की थीम 'स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन' (safe food today for healthy tomorrow). ये थीम सुरक्षित भोजन उत्पादन और उपयोग पर आधारित है। भोजन के सुरक्षित होने से लोगों, गृह और अर्थव्यवस्था को तत्काल रूप से और लम्बे समय तक फायदा होता है। कोरोना महामारी के चलते ये कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे।

महत्व

खाद्य सुरक्षा यह सुनिश्चित करती है कि खाद्य सामग्री के उपभोग से पहले फसल का उत्पादन, भंडारण और वितरण तक खाद्य श्रृंखला का हर स्टेप पूरी तरह से सुरक्षित हो। इसी की वजह से खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दूषित खाद्य या बैक्टीरिया युक्त खाद्य से हर साल 10 में से एक व्यक्ति बीमार होता है। विश्व भर आबादी के अनुसार अगर देखा जाए तो यह आंकड़ा साठ करोड़ पार कर जाता है। दुनियाभर में विकसित और विकासशील देशों में हर वर्ष भोजन और जलजनित बीमारी से लगभग तीस लाख लोगों की मौत हो जाती है।