Loading...
अभी-अभी:

NCRB Report: एनसीआरबी ने जारी किए आंकड़े, महिला अपराध के मामले में तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश.

image

Dec 5, 2023

मध्य प्रदेश में लापता बच्चों का आंकड़ा चौंकाने वाला है। रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस 2900 लापता बच्चों को खोज नहीं पाई है। है। 

महिला अपराध मध्य प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में महिला दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। पूरे देश में मध्यप्रदेश महिला अपराध के मामले में तीसरे स्थान पर है। वहीं  राजस्थान पहले स्थान पर है। वर्ष 2022 में पूरे देश में दुष्कर्म के 31 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें राजस्थान में 5399, उत्तरप्रदेश में 3690  और मध्य प्रदेश में 3039 मामले दर्ज हुए हैं।

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2022 के आंकड़े जारी किए हैं। एनसीआरबी के अनुसार महिला अपराध के मामले में राजस्थान पहले नंबर पर है। वहीं मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर है। बता दें कि प्रदेश में शारीरिक शोषण के 1445 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र में शारीरिक शोषण के  2796  मामले दर्ज हैं। मध्यप्रदेश में 3049 महिलाएं छेड़छानी का शिकार हुईं। वहीं महाराष्ट्र में महिलाओं से छेड़छानी का आंकड़ा पांच हजार के पार है। महिलाओं से छेड़छानी के सबसे ज्यादा केस राजस्थान में दर्ज हुए है इसका आंकड़ा 6356 है। मध्यप्रदेश में 10 हजार 563 अपहरण के केस दर्ज हो चुके हैं। अपहरण के मामले में उत्तरप्रदेश पहले स्थान पर है। उत्तरप्रदेश में अपहरण के 16 हजार से ज्यादा मामले र्दज किए गए हैं।

2900 बच्चे प्रदेश से लापता

मध्यप्रदेश में लापता बच्चों का आंकड़ा चौंकाने वाला है। रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस 2900 बच्चों को खोज नहीं पाई है। ये बच्चे फिलहाल लापता हैं। बच्चों से छेड़खानी के मामले भी प्रदेश में अधिक हैं।

लूट की एक हजार से ज्यादा वारदातें

शासकीय कर्मचारियों से मारपीट के मामलों में मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। प्रदेश में 68 शासकीय कर्मचारियों से मारपीट के मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 34 का है। मध्य प्रदेश में 1136 लूट के मामले में र्दज किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में लूट का आंकड़ा छह हजार के पार है। मध्यप्रदेश में धोखाधड़ी के1600 से ज्यादा मामले र्दज किए गए हैं। इनमे बैंक और एटीएम फ्रॉड के मामले भी शामिल हैं।