Oct 1, 2022
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के नतीजों में एक बार फिर मध्यप्रदेश का डंका बजा है। राजस्थान-महाराष्ट्र को पछाड़ कर मध्यप्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में मध्यप्रदेश नंबर-1 पर आया। वहीं, इंदौर ने सफाई का सिक्सर लगाया। भोपाल की रैंक भी पिछली बार के मुकाबले सुधरी है। इस बार भोपाल को छठवां स्थान मिला है। पिछली बार यह सातवें स्थान पर था। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार रेटिंग मिली है, वहीं, भोपाल को 5 स्टार मिला है।पिछले सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश की रैंकिंग तीन थी। इंदौर वर्ष 2017 से ही देशभर में नंबर-1 पर आ रहा है। अबकी बार इंदौर ने सिक्सर लगाने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। इसके लिए कई इनोवेशन भी किए गए। आखिरकार इंदौर ने सफाई का सिक्सर लगा ही दिया...
दिल्ली में हुई सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने सफाई का अवॉर्ड हासिल किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कौशल किशोर भी मौजूद थे।