Loading...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने परकाजोल ने अजय देवगन को दी बधाई

image

Oct 1, 2022

दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते शुक्रवार को 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड  दिए गए। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। अजय देवगन को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर'  के लिए मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल फिल्म पुरस्कार जीतने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल  ने उन्हें बधाई दी है। फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' में काजोल भी थीं। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, इसके साथ काजोल ने लिखा है, 'घर पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार लाना और अच्छा दिखना मुश्किल है।'