Oct 11, 2016
इंदौर। शहर के देपालपुर के बेटमा में शाम को ऐतिहासिक, पारंपरिक और अनोखा दशहरा मनाया जाएगा। इस मौके पर बेटमा की अमन चमन पहाड़ी पर घुड़दौड़ और बंदूक से मटकी पर निशानेबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन में लाखों लोग शामिल होंगे। इलाके में प्रशासन ने सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए है। नगर निगम ने 4 पानी के टैंकर के इंतजाम किए हैं। वाहनों की पार्किंग की भी सुविधा कर दी गई है। रात 8 बजे 55 फीट का रावण दहन किया जाएगा।