Oct 12, 2016
ग्वालियर। जिले में मंगलवार रात को इस्लाम धर्म के लोगों ने मोहर्रम की शब-ए-शहादत मनाई। इस अवसर पर शहर में स्थापित ताजियों की गस्त निकाली गई। मातमी धुनों के साथ ताजियों को शहर के बाड़े पर लाया गया। जहां से वे रात में अपने-अपने स्थानों पर लौट गये। इस दौरान कई जगहों पर मीठे पानी की छबीलें व तबर्रूक तक्सीम किया गया। मुस्लिम सामाज के लोगों ने ताजिया जुलूस के दौरान कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाये। ताजियों को देखने के लिये काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बुधवार को सांगरताल के कर्बला में ताजियों को सम्मान से दफनाया जायेगा।