Loading...
अभी-अभी:

By-election : देशभर की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग

image

Oct 30, 2021

देश में आज कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ सीटों पर क्षेत्रीय दलों का अधिक प्रभाव है। 

लोकसभा सीट पर मतदान जारी

लोकसभा सीटों की बात करें तो आज दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं।

विधानसभा सीट पर हो रहा मतदान

29 विधानसभा सीटों की बात करें तो इसमें असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट पर वोटिंग हो रही है।  

2 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे

सीटों पर आज ही मतदान होगा और फिर 2 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अब वैसे उपचुनाव तो कई राज्य में हो रहे हैं, मगर सबसे अधिक चर्चा मध्य प्रदेश की है, जहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एक ओर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैदान पर उतर लगातार रैलियां की हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी लगातार प्रचार करती नज़र आई है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट पर मतदान होना है और रैगांव/पृथ्वीपुर/जोबट विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। इन कुल चार सीटों में से 2 भाजपा और 2 ही कांग्रेस के पास मौजूद हैं। बता दें कि खंडवा में सांसद तो वहीं रैगांव/पृथ्वीपुर और जोबट में विधायकों के देहांत से सीट खाली हुई है।