Loading...
अभी-अभी:

Corona Deaths In India : बीते दिन 805 मरीजों ने गंवाई जान, 14,348 नए मामले आए सामने

image

Oct 29, 2021

देश के कुछ राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इसमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत झारखंड और ओडिशा शामिल है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के दो हजार केस कम होकर 14,348 नए मामले सामने आए हैं।  वहीं,  इस दौरान 805 लोगों की मौत हुई है। 13,198 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं।  

अब कोरोना के 1,61,334  सक्रिय मरीज 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16,156  नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 733 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 27 अक्तूबर को  585 लोगों ने दम तोड़ा था। कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ने से चिंता बढ़ती जा रही है। 

अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज?

झारखंड में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। राजधानी रांची में पिछले दो दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों में हैरान करने वाली बढ़ोतरी हुई है। हटिया रेलवे स्टेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक साथ 55 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके पहले 22 अक्तूबर को रांची में कोरोना के 36 मामले सामने आये थे। पूरे झारखंड में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। यह पिछले एक महीने में कोविड संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है।