Feb 11, 2017
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शून्य बजट अभियान की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने पद्मश्री सुभाष पालेकर की मौजूदगी में किया गया। इस अभियान का मकसद किसानों की फसल पैदावार की लागत कम करना और मुनाफा बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के किसानों ने भाग लिया। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पालेकर किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के गुर सिखाएंगे। समारोह में कृषि मंत्री बिसेन ने कहा कि एक समय था जब 45 करोड़ जनता से अनाज की कमी के कारण पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एक समय भूखा रहने को कहा था। कृषि मंत्री बिसेन ने वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब दिन में 3 बार खाना खा सकते हैं। अब अनाज की कमी नहीं है। पद्मश्री पालेकर ने वहीं किसानों की बढ़ती आत्महत्या पर चिंता जाहिर की है।