Loading...
अभी-अभी:

Swine Fever: अफ्रीकन स्वाइन फीवर का रीवा पर अटैक, जाने क्या है ये वायरस

image

Aug 24, 2022

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा शहर में असम व नागालैंड के रास्ते स्वाइन फीवर ने अब दस्तक दी है। वायरस के अटैक से 13 दिनों के अदंर 2200 सूअरों की मौत हो गई है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पशु चिकित्सा विभाग के साथ बैठक कर संक्रमित सूअरों को वैक्सीन लगाकर मारने के आदेश दिए हैं। साथ ही सूअर पालकों को महामारी से निजात और आर्थिक नुकसानी ना हो, इसके लिए पशुपालन विभाग ने मुआवजे का ऐलान भी किया है। दावा है कि सूअर मालिकों को 100 रुपए से लेकर 150 रुपए किलो वजन के हिसाब से मुआवजा राशि दी जाएगी। सूअर पालकों को रोजगार मुहैया कराने की व्यवस्था भी शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही है

क्या है स्वाइन फीवर
अफ्रीकी स्वाइन फीवर घरेलू और जंगली सूअरों में होने वाली एक अत्यधिक संक्रामक रक्तस्रावी वायरल (Haemorrhagic Viral) बीमारी है। यह पहली बार वर्ष 1920 के दशक में अफ्रीका में पाया गया था। इसके बाद वर्ष 2007 के बाद अफ्रीका, एशिया और यूरोप के कई देशों में घरेलू और जंगली सूअरों में इस बीमारी की सूचना मिली है। इसमें मृत्यु दर लगभग 95-100% है और इस बुखार का कोई इलाज़ नहीं है, इसलिये इसके प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका जानवरों को मारना है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर मनुष्य के लिये खतरा है, क्योंकि यह केवल जानवरों से जानवरों में फैलता है। इसके लक्षण है-
उच्च बुखार
अवसाद
एनॉरेक्सिया
भूख में कमी
त्वचा में रक्तस्राव
डायरिया।

300 सूंअरों को मारने के आदेश
रीवा शहर में सूंअरों की संख्या 15 हजार के आसपास है। जिसमें अकेले वार्ड- 15 से जुड़े 14, 25, 26 वार्ड में 8 से 10 हजार सूअर हैं। सूत्रों की माने तो हाल ही के कुछ दिनों में वार्ड-15 में 300 सूअरों को मारने के आदेश दिए गए हैं। 23 अगस्त को 12 सूअरों का मारा भी गया है।

इंजेक्शन द्वारा मारा जा रहा 
चिकित्सकों का दावा है कि चिह्नित सूअरों की बस्ती में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर वाले सूअरों में तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ दिखाई देती है। लक्षण मिलने पर उन्हें अन्य सूअरों से अलग कर वैज्ञानिक विधि से इंजेक्शन द्वारा मारा जा रहा है। जिला प्रशासन ने सूअर पालकों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। चिकित्सकों ने कहा, यदि संक्रमित सूअरों को नष्ट नहीं किया गया तो सभी सूअर इसके शिकार हो जाएंगे।