Loading...
अभी-अभी:

बड़वानी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए शासकीय प्रोजेक्ट के दो कर्मचारियों  

image

Dec 27, 2022

 

BADWANI LOKAYUKT MP 

बड़वानी के राजपुर में लोकायुक्त टीम ने शासकीय प्रोजेक्ट के अधिकृत फर्म के दो कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है। मेसर्स अमरीश कुमार त्रिपाठी कांट्रेक्टर फर्म के कर्मचारी सुरेश बरोठा ने किसान गिरधारी से मुआवजा राशि 23 लाख से अधिक के एवज में 3 लाख 37 हजार रु की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत किसान ने  लोकायुक्त इंदौर को की। जिसके बाद टीम ने आरोपी सुरेश बरोठा को रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही प्रकाश कुशवाह को सह आरोपी बनाया। 

बड़वानी- राजपुर में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही मुआवजा राशि के एवज में फरियादी से 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए शासकीय प्रोजेक्ट के अधिकृत फर्म के दो व्यक्ति। 23 लाख रुपए से अधिक के मुआवजा राशि के एवज में 3 लाख 37 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत

बड़वानी राजपुर में लोअर गोई परियोजना नर्मदा घाटी प्रोजेक्ट में भू अर्जन भू सर्वे और शासकीय क्लीयरेंस लेने हेतु शासन द्वारा कॉन्ट्रैक्ट बेस पर निर्धारित की गई मेसर्स अमरीश कुमार त्रिपाठी कांट्रेक्टर फर्म के कर्मचारी के द्वारा राजपुर निवासी किसान गिरधारी पिता गजानंद कुशवाह से उन्हें दी जाने वाली मुआवजा राशि करीब 23 लाख से अधिक के एवज में 3 लाख 37 हजार रु की रिश्वत मांगी थी फरियादी के द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर को की गई थी शिकायत की जांच के बाद आज लोकायुक्त पुलिस के द्वारा जाल बिछाकर आरोपी सुरेश बरोठा को रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रु लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया एक अन्य प्रकाश कुशवाह को भी लोकायुक्त पुलिस ने सह आरोपी बनाया है पुलिस के द्वारा धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई अभी जारी है