Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री निवास पर दशहरा पूजा, मुख्यमंत्री चौहान ने दी शुभकामनाएँ

image

Oct 11, 2016

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर दशहरा की पूजा अर्चना की। चौहान एवं उनकी धर्म पत्नी साधना सिंह चौहान ने वाहनों की पूजा की। उन्होंने निवास प्रांगण में नारियल के पौधे का रोपण किया और सभी को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। चौहान ने कहा कि यह पर्व आसुरी शक्तियों का विनाश करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।