Loading...
अभी-अभी:

जयभान सिंह पवैया ने किया भव्य महाआरती का आयोजन, 3000 लोग हुए शामिल

image

Oct 17, 2021

विनोद शर्मा : ग्वालियर में विजयादशमी के पावन पर्व के बाद द्वादशी को भगवान श्री राम की महा आरती का आयोजन किया गया। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री रहे जय भान सिंह पवैया ने इस भव्य महाआरती का आयोजन किया। 

अभिनव महाआरती का आयोजन
विजयादशमी पर्व पर इस तरह की अभिनव महा आरती का पहली बार आयोजन किया गया। इसमें कई बड़े संतो को आमंत्रित किया गया था। बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे। भिंड और गुना के सांसदों ने आयोजक जयभान सिंह पवैया के साथ महाआरती के दर्शन किए। 

आरती में शामिल हुए 3000 लोग
ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर बने कुसुमाकर मंच पर इस भव्य महाआरती के आयोजन में लगभग 3000 लोग शामिल हुए। आरती के मंच पर रामलीला के काल्पनिक पात्रों को बैठाया गया था। लगभग आधे घंटे तक चली इस आरती का लोगों ने आनंद लिया। 

विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है ये दिन
ऐसा बताया जाता है कि द्वादशी के दिन श्री राम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद माता सीता लक्ष्मण और हनुमान जी सहित समुद्र किनारे वापस आए। इसी दिन को विजय पर्व के रूप में मनाने के लिए इस महाआरती का आयोजन किया गया।