Loading...
अभी-अभी:

रेल रोको आंदोलन : किसान संगठनों ने दी चेतावनी, रेलवे पुलिस हाई अलर्ट पर

image

Oct 18, 2021

विनोद शर्मा : तीन कृषि कानून एवं लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा पूरे देश में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। ग्वालियर में भी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रेल रोकने की घोषणा की है। किसान संगठनों की चेतावनी के बाद से रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट  पर है। यहां GRP, RPF ने स्टेशन पर बैरिकेड्स लगाए हैं और रेल की पटरियों के पास गश्त बढ़ा दी है। 

रेलवे पुलिस पूरी तरह से अलर्ट
वहीं रेलवे पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और स्टेशन के नजदीक तक किसी को जाने की इजाजत नहीं है। बिना पूछताछ के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। दोपहर में यहां और सख्ती कर दी जाएगी।

क्या है पुलिस की प्लानिंग ?
स्थानीय पुलिस की प्लानिंग है कि फूलबाग पर किसान एकत्रित होंगे और उनको वहां से आगे नहीं बढ़ने दिया जायेगा।