Loading...
अभी-अभी:

धनतेरस और दीपावली में दुल्हन की तरह सजे बाजार

image

Oct 28, 2016

भोपाल। त्यौहारों को देखते हुए आज राजधानी भोपाल में धनतेरस और दीपावली की रौनक नजर  आ रही है। ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। इसे लेकर व्यापार जगत में खासा उत्साह है। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासतौर पर लोगों का जोर धातु की खरीदारी पर रहता है। इसके चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वर्तनों और सोने चांदी की दुकानों पर बृहस्पतिवार से ही खरीददारों की भीड़ बढ़नी प्रारंभ हो गई है। सर्राफा की दुकानों पर चांदी के मुकुट, बांसुरी, सिंहासन, छत्र, मुकुट, पंचपात्र, दीपक और वर्तन सज गए हैं। दस, बीस, पचास और सौ ग्राम की चांदी के बिस्किट और सिक्के भी दुकानों में सज गए हैं। वर्तनों के दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।

सावधानी से खरीदें सिक्के
धनतेरस पर सिक्कों की खरीदारी करने से पहले जांच लें, सिक्का असली है या नहीं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि लक्ष्मी गणेश के चांदी के सिक्के नकली भी आ रहे हैं, क्योंकि इन सिक्कों को लोग संरक्षित कर लेते हैं और गलाते नहीं है। गलाई न होने के कारण इनके नकलीपन की पहचान नहीं हो पाती है। पुराने सिक्कों को खरीदने से पहले पड़ताल जरूर करें। नए सिक्कों को पुराना बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है।

ऐसे पहचानें असली सिक्के
- सोरे का तेजाब सिक्के पर डालें, इससे निकलने वाला झाग हरा और नीला निकलता है तो सिक्का नकली है।
- रेती से रेतकर सिक्के के अंश को माचिस की तीली से जलाएं, काला होता है तो नकली है।
- इसके साथ ही सिक्के के बीच में छेद कर अन्य धातु की मिलावट का पता लगा सकते हैं।

महंगाई के दौर में खरीदें लाइट वेट ज्वैलरी
बढ़ती मंहगाई के मद्देनजर लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए लाईट वेट ज्वैलरी उपलब्ध है। महज सात ग्राम का हार, 12 ग्राम की सोने की चेन, अंगूठी और कई तरह की ज्वैलरी कम वजन की उपलब्ध है। 12 ग्राम की होलो चेन की कीमत 35000 है और सात ग्राम के हार की कीमत 20 हजार तक है।