Nov 11, 2020
मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों में से 19 पर भारतीय जनता पार्टी और 9 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा के बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बमौरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांची से प्रभुराम चौधरी, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग ने भारी मतों से चुनाव जीता है।







