Aug 2, 2022
विदिशा जिले में पुलिस ने दो संदिग्ध महिला-पुरुष को हिरासत में लिया है। दोनों से पुछताछ की जा रही है। भाषा अरबी या रशियन होने की वजह से पुछताछ में कठीनाई हो रही है। बताया जा रहा है की दोनों अंगूठी खरीदने ज्वेलर के यहां पहुंचे थे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, दोनों न हिंदी जानते हैं और न ही अंग्रेजी। वे ट्रांसलेटर की मदद ले रहे हैं। उनकी भाषा अरबी या रशियन जैसी लग रही है। उनके पास जो दस्तावेज और पासपोर्ट मिले हैं, वे ईरान के हैं। वे तेहरान से दिल्ली होते हुए यहां आए हैं। उनके पास से अमेरिकन, ईरानी और भारतीय करेंसी भी मिली है। वे जिस टैक्सी से आए थे, उसके ड्राइवर का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। मामले में जांच की जा रही है।








