Jul 20, 2022
भाजपा विधायक के वार्ड से हारी भाजपा जीती कांग्रेस हटा नगर पालिका में एक बार फिर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है यहां कांग्रेस को 15 में से 9 सीटों पर जीत हासिल हुई है वहीं निर्दलीय तथा भाजपा को तीन-तीन सीटों से संतुष्ट होना पड़ा खास बात यह रही कि हटा विधायक पीएल तंतु बाय के कमला नेहरू वार्ड वार्ड से बीजेपी की करारी हार हुई और यहां कांग्रेस का पार्षद विजयी रहा महत्वपूर्ण बात यह है कि हटा नगर पालिका पर लगातार तीसरी बार कांग्रेस ने कब्जा किया है। इसके पहले एक बार सपा छोड़कर कांग्रेस ही काबिज रही। सन 1994 से 2003 तक कांग्रेस,2003 से 2008 तक समाजवादी पार्टी, 2008 से 2019 तक कांग्रेस का कब्जा रहा है।








