Loading...
अभी-अभी:

भाजपा ने लगातार नगर परिषद में दूसरी बार रचा इतिहास ..

image

Jul 20, 2022


भाजपा ने लगातार नगर परिषद में दूसरी बार रचा इतिहास वार्डों में 8 भाजपा और 06 कांग्रेसी एवं 01 निर्दलीय उम्मीदवार ने की जीत हासिल भाजपा और कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न एम. पी .नगरी निकाय चुनाव के दूसरे चरण मे झाबुआ जिले की एकमात्र मेघनगर परिषद चुनाव परिणामो में भाजपा ने जीत का परचम लहराया। नगर परिषद मेघनगर के कुल 15 वार्ड में 8 पर भाजपा प्रत्याशीयो ने विजयश्री हासिल की वहीं कांग्रेस से 06 प्रत्याशियों ने चुनावी रण में जीत दर्ज की...तो वही वार्ड क्रमांक 06 में सभी को चोकाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ने भी बाजी मारी। जीत के नतीजे सामने आते ही भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही दलों ने विजय जुलूस निकालकर नगर की जनता का आभार व्यक्त किया विजय जुलूस के बाद भाजपा एवं कांग्रेस से जीते प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस पार्षद शायदा भाभर जनता का आभार माना एवं वार्ड विकास करने का संकल्प लिया वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने भाजपा की जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए सर्वश्रेष्ठ मेघनगर बनाने की बात कही। वहीं एस डी एम अंकिता प्रजापत ने भी शांतिपूर्ण मतदान होने की बात कहते हुए जीत हार के आंकड़े जारी किए।