Aug 26, 2016
इंदौर। जन्माष्टमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सायं भाग के कार्यकर्ताओं ने राजबाड़ा स्थित गोपाल मंदिर पर घोष वादन का प्रदर्शन किया। हर साल की तरह इस वर्ष भी गुरुवार की सुबह जन्माष्टमी के मौके पर 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने यहां घोष प्रदर्शन किया।
जिसमें पूरे महानगर से स्वयंसेवक शामिल हुए। बंसी, तूर्य, नागांग और स्वरद जैसे वाद्यों का प्रदर्शन करते हुए आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक गोपाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जन्माष्टमी पर विशेष प्रस्तुति दी। संघ के 200 से अधिक स्वयं सेवकों घोष प्रदर्शन के बाद अहिल्या प्रतिमा की परिक्रमा करते हुए पुन: गोपाल मंदिर पहुंचे जहां इसका समापन हुआ।