Loading...
अभी-अभी:

तंजानिया के शिष्टमंडल से मिले शिवराज

image

Jan 29, 2023

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर समत्व भवन में भारत यात्रा पर आए तंजानिया के शिष्टमंडल ने भेंट की। मुख्य मंत्री चौहान ने तंजानिया से आए अतिथियों को मध्य प्रदेश की विशेषताओं, क्रियान्वित योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शिष्टमंडल के सदस्यों को भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता बहुत पसंद आई।

बीयू के प्रो. खण्डाई विश्व के 17 सदस्यों की सूची में शामिल
जापान के ओसाका शहर में व्यवसाय और सामाजिक विज्ञान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बरकउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के सतत शिक्षा तथा विस्तार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हेमन्त खण्डाई शामिल होंगे। 12-14 जुलाई 2023 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हे कार्यकारी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। विश्व के 17 सदस्यों की सूची प्रो. हेमन्त खण्डाई का नाम शामिल है। भारत के प्रतिनिधि के रूप में प्रो. हेमन्त  खण्डाई नई शिक्षा नीति- 2020 के संदर्भ में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर अपने विचार व्यक्त करेगें। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. के. जैन ने डॉ. खण्डाई को शुभकामनाएं प्रेषित की है। यह सम्मेलन हायर एज्यूकेशन फोरम (एचईएफ) एवं इलाइट रिसर्च सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।