Apr 6, 2023
भोपाल. आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी संगठन की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश व जिला कार्यालयों में विशेष साज-सज्जा की गई है। राज्य में भाजपा के स्थापना दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के पुराने आरटीओ भवन स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुबह नौ बजे पार्टी का झंडा फहराया. aइस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. पार्टी बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद प्रदेश के हर बूथ पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना. इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष समेत बूथ कार्यकर्ता पार्टी के लिए वॉल राइटिंग करेंगे. युवा मोर्चा पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों की प्रत्येक पंचायत में युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेगा.
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के 1070 मंडलों में युवा चौपालों का आयोजन करेगा। मोर्चा युवा चौपालो के माध्यम से 'यूथ न्यू वोटर आउटरीच कैंपेन' शुरू करेगा। प्रदेश में यह अभियान 20 अप्रैल तक लगातार चलेगा। युवा चौपालों में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री शामिल होंगे. ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश धर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद नरेला और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार रायसेन में देंगे. इसी तरह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली चौपालों में पार्टी और मोर्चे के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.