Loading...
अभी-अभी:

नेता के पलंग के नीचे पड़ा मिला नौकर का शव, परिजन ने नेता पर लगाये हत्या के आरोप

image

Jul 1, 2017

यूपी : बुलंदशहर में रालोद के कद्दावर नेता ठाकुर सुनील सिंह के घर से उनके नौकर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। नौकर छतर सिंह और रालोद के कद्दावर नेता सुनील सिंह के बीच तनख्वा के पैसे ना देने को लेकर कहासुनी हुई थी और आज उसी नेता के घर में कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

छतर सिंह का शव पलंग के नीचे पड़ा हुआ मिला, नौकर के परिजनों का आरोप हैं कि छतर सिंह की हत्या ठाकुर सुनील सिंह ने की हैं उसका ढाई साल का वेतन लगभग 4 लाख रुपये ठाकुर सुनील सिंह पर बकाया था और मृतक पैसे की लगातार मांग कर रहा । जिसको लेकर कई बार ठाकुर सुनील सिंह से उसकी तू-तू-मैं-मैं भी हो गई थी। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। बुलंदशहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्यवाही की बात कर रही हैं।