Loading...
अभी-अभी:

CM केजरीवाल ने भाजपा पर साधे जोरदार निशाने

image

Jul 5, 2022

दिल्ली, भारत। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है, इस दौरान दिल्ली विधानसभा के सदन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना संबोधन दिया।

भाजपा पर साधा निशाना :

सदन में सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा- हमारे पास ED है, CBI है, दिल्ली पुलिस है, सारी दौलत है, हर District में Office है। तुम्हारे पास क्या है? दिल्ली की जनता। BJP नेता कहते हैं- सफ़ाई कर्मचारी कामचोर हैं। सफ़ाई कर्मचारी कामचोर नहीं हैं, तुम ही चोर-डाकू हो। पहले ये Teachers और Doctors को गालियां देते थे, अब सफ़ाई कर्मचारी को देते हैं। एक बार MCD हमारे पास आ जाए तो यही कर्मचारी दिल्ली का नाम रोशन करके दिखा देंगे।

"केजरीवाल से नफ़रत करते-करते, आप लोग देश से नफ़रत कर बैठे। कल आप के बच्चे कहेंगे कि मेरे बाप ने सदन में खड़े होकर कहा था कि हम जनतंत्र ख़त्म कर देंगे।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

  • वो देश के लिए काला दिन था जब इन्होंने सत्येन्द्र जैन को जेल भेजा सत्येंद्र जैन ने दुनिया को Mohalla Clinic दिया, दुनिया में केवल Delhi में 24 घंटे Free बिजली है, ये भी उन्होंने किया ऐसे आदमी को इन्होंने जेल भेजा, लेकिन 1 पैसे का भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाए।

  • BJP ने देश की सारी पार्टियों को तोड़ लिया। केवल आम आदमी पार्टी है जिससे BJP की पैंट गीली होती है। BJP के Top के दोनों नेता AAP से डरते हैं।

  • BJP ने हमारे मंत्रियों, MLAs को झूठे Case में गिरफ़्तार किया। अब ED ने हमारे कार्यकर्ता से 3 दिन 10-10 घंटे पूछताछ की। मैं अपने मंत्रियों, MLAs और कार्यकर्ताओं से कहता हूँ कि Jail जाने के लिए तैयार हो जाओ लेकिन इनसे डरने की ज़रूरत नहीं है।

  • छत्तीसगढ़ पुलिस एक TV Anchor को गिरफ़्तार करने आई तो UP Police उसे बचाने पहुंच गई। Punjab पुलिस एक अपराधी को पकड़ने आई, दिल्ली पुलिस अपराधी को बचाने पहुंच गई। China देश के अंदर घुस गया, उससे लड़ाई नहीं होती इनसे। राज्यों की पुलिस को आपस में लड़ा रहे हैं।

  • Udaipur की दर्दनाक घटना का एक अपराधी BJP का निकला। Jammu में Lashkar का आतंकवादी BJP का वरिष्ठ नेता निकला। लोग कहते थे BJP लुच्चे-लफ़ंगे, गुंडे, मवाली, बलात्कारियों की पार्टी है। अब इसमें "आतंकवादी" भी शामिल हो रहे हैं।