Jul 5, 2022
महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद सत्ता में एकनाथ शिंदे की सरकार आई है और मुख्यमंत्री बनते ही एकनाथ शिंदे काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और आज उन्होंने बीएमसी के आपदा प्रबंधन दफ्तर पहुंचकर अफसरों से मिले और कई सवाल किए है।
इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बातचीत के दौरान अफसरों से बारिश और मुंबई में होने वाली बारिश की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। तो वहीं, CM एकनाथ शिंदे ने बताया कि, "मैं अफसरों से मिला हूं, इस बार बारिश के चलते मुंबई को होने वाली परेशानी से बचाना लक्ष्य है। हम इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं, बारिश के बीच हालात को सँभालने की पूरी कोशिश रहेगी।"
आज मैंने जिलाधिकारियों के साथ चर्चा कर उनके इलाके की स्थिति के बारे में पूछा, बारिश को लेकर तैयारियों पर बात चीत हुई। सभी जगहों का अधिकारी जायजा ले रहे हैं, अभी कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। ज़रूरत पड़ने पर लोगों को स्थानांतरित किया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे