Loading...
अभी-अभी:

Google ने कन्नड़ को बताया सबसे बदसूरत भाषा, विवाद के बाद माफी मांगी

image

Jun 4, 2021

सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गर्म रहता है। ताजा मामला है कन्नड़ भाषा का, इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक कन्नड़ भाषा को लेकर बहस छिड़ गई। तो हम आपको बता दें कि गूगल ने इसे भारत की सबसे बदसूरत भाषा बता दिया। इसे लेकर लोग नाराज हो गए और ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

https://twitter.com/iamvarunkumarm/status/1400364528466948103

Google पर भारत में ‘सबसे खराब भाषा’ के सवाल का जवाब कन्नड आने पर कर्नाटक में कोहराम मच गया और राज्य सरकार ने कहा कि वह कंपनी को कानूनी नोटिस जारी करेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले में Google की निंदा की, जिसने बाद में भारत में सबसे भद्दी (अगलिएस्ट) भाषा  पूछे जाने पर अपने सर्च इंजन पर आने वाले जवाब से कन्नड को हटा लिया। कंपनी ने लोगों से कहा कि इसमें स्वाभाविक तौर पर ये Google के विचार नहीं है। गलतफहमी और भावानाओं को ठेस पहुंचाने के लिए हम माफी मांगते हैं।