Loading...
अभी-अभी:

पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं किंग खान, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोन को मिली टॉप 10 में जगह

image

Nov 27, 2023

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम और शोहरत दुनिया भर में है. विदेशों में भी शाहरुख खान के लाखों फैंस हैं। इस साल शाहरुख ने अपनी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवांन' दी हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने किंग खान के स्टारडम को कई गुना बढ़ा दिया है। यही कारण है कि इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDB) की नई लिस्ट में शाहरुख खान पहले नंबर पर हैं।

जानकारी के मुताबिक IMDb की ओर से इस साल के टॉप भारतीय स्टार्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में किंग खान टॉप इंडियन अभिनेता बन गए हैं।

शाहरुख खान बने इस साल के टॉप स्टार

साल 2023 में बॉलीवुड के बादशाह ने दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में जवान और पठान दी हैं। यह फिल्में दुनिया में दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्में हैं। शाहरुख खान की इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. दर्शकों को ये फिल्में काफी पसंद आई थी. इन दोनों फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़े

शाहरुख की दोनों फिल्म जवान और पठान ने 1000 करोड़ का बिजनेस किया। इसके अलावा शाहरुख खान की दूसरी बड़ी फिल्म डंकी भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॉप 3 स्टार्स में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हैं

इस लिस्ट में शाहरुख खान पहले नंबर पर हैं, जबकि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं। एक्ट्रेस ने इस साल दो फिल्में कीं, जिनमें से एक करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थी। आलिया भट्ट हॉलीवुड की हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आई।

टॉप 10 सितारों की सूची:

1. शाहरुख खान

2. आलिया भट्ट

3. दीपिका पादुकोन

4. वामिका गब्बी

5. नयनतारा

6. तमन्ना भाटिया

7. करीना कपूर खान

8. शोभिता धूलिपाला

9. अक्षय कुमार

10. शाहिद कपूर