Nov 27, 2023
GURU NANAK JAYANTI 2023: गुरू नानक जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरू माने जाते हैं। उनका जन्म कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथी पर हुआ था इसलिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरू नानक जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 27 नवंबर 2023 को गुरू नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है. सिख समुदाय के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण पर्व होता है। इस पर्व को सिखों का प्रकाश प्रर्व भी कहा जाता है। इस पावन अवसर पर देशभर के सभी गुरूद्वारों में खास रौनक देखने को मिलती है। सभाएं आयोजित की जाती है। साथ ही गुरू नानक देव जी के जन्मोत्सव पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं।








