Loading...
अभी-अभी:

अपने भाई की सांसदी जाने के बाद भड़की हुई है प्रियंका गाँधी वाड्रा

image

Mar 26, 2023

कांग्रेस ने  राहुल गाँधी की संसद में अयोग्यता के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए हजारों किलोमीटर पैदल चलने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी भी देश का अपमान नहीं कर सकता। 
प्रियंका गांधी 2019 के मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और बाद में लोकसभा से उनकी अयोग्यता के विरोध में  महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर 'संकल्प सत्याग्रह' को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि यह एक "अहंकारी सरकार" के खिलाफ आवाज उठाने का समय है क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और इसके लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस ने सभी राज्यों और जिलों में एक दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया है। सूरत की कोर्ट ने राहुल गाँधी को मानहानि मामले में दोषी पाया है जिसके बाद गांधी को शुक्रवार को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था । 
 प्रियंका के आगे कहा की "यह पूरा मंत्रिमंडल, सरकार और सांसद एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और जांच नहीं कर रहे हैं। यह अडानी कौन है जिसके समर्थन में हर कोई उसका नाम आते ही आ जाता है?"  उन्होंने कहा की  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए थे, जब वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे, प्रियंका गांधी ने कहा, "जब एक व्यक्ति जो देश को एकजुट करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलता है, तो क्या यह व्यक्ति देश का अपमान कर सकता है?"
अपने भाई के समर्थन में उतरते हुए उन्होंने  कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि गरीबों, युवाओं और महिलाओं को उनका अधिकार मिले और जो उनका है वह उनके हाथ में जाए न कि किसी बड़े आदमी और प्रधानमंत्री के मित्र के पास। प्रियंका गांधी ने मीडिया से भी अपनी जिम्मेदारी समझने का आग्रह यहाँ कहते हुए किया की लोकतंत्र ख़तरे में है।