Jun 7, 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यरक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर तंज कस रहे हैं। इस बार ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है और इसे 'महंगाई का विकास' बताया है। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।'
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1401772993001365505
इससे पहले, राहुल गांधी ने ट्विटर पर ब्लू टिक (Twitter Blue Tick Controversy) को लेकर उठे विवाद के बहाने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया था
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1401412953967050755
इससे पहले, कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर भी राहुल, केंद्र सरकार को खरीखोटी सुना चुके हैं।