Loading...
अभी-अभी:

World Environment Day 2021 : कोरोनावायरस ने प्रकृति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी डाला है

image

Jun 5, 2021

हर साल की तरह 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस 2021 मनाया जाना है। इस दिन प्रकृति के प्रति प्रेम व लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस उद्देश्य को लेकर साल 1974 से हर साल 5 जून को मनाया जा रहा है। पर्यावरण के महत्व को समझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के विश्व सम्मेलन ने 1972 में इसकी शुरुआत की थी। उसके बाद प्रकृति से जुड़े सम्मेलन लगातार आयोजित होते रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)' है।

कोरोना महामारी से क्या सीख मिली

लोग कोरोना महामारी के कारण अपने आस-पास का वातावरण और स्वयं को साफ रखने के प्रति जागरूक हुए हैं।

कार्वन उत्सर्जन घटा

पूरी दुनिया के लिए कार्बन उत्सर्जन रोकना बड़ी चुनौती है। लॉकडाउन के चलते पूरी दुनिया में 2.4 अरब मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन घटा, इससे पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 0.9 मीट्रिक टन घटा था। भारत 2030 तक 30 से 35% तक कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए काम कर रहा है। इसकी वजह से हर साल अर्थव्यवस्‍था को 210 अरब डॉलर यानी 15 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता था, लेकिन कोरोना काल के दौरान दिसंबर 2020 तक भारत में 2019 की तुलना में 10% कार्बन उत्सर्जन कम हो गया। इससे अर्थव्यवस्‍था को 1.5 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो सकता है।