Loading...
अभी-अभी:

लाल किला हिंसा मामला : एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह गिरफ्तार

image

Jun 28, 2021

26 जनवरी को हुए लाल किला हिंसा मामले में स्पेशल सेल ने पंजाब से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरजोत सिंह बताया गया है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। गुरजोत सिंह पर आरोप है कि उसने लाल किले के पीछे वाले गुंबद पर चढ़कर झंडा फहराया था। खबरों के मुताबिक, उसे अमृतसर से अरेस्ट किया गया है।

DCP स्पेशल सेल संजीव यादव का बड़ा बयान
गुरजोत की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए दिल्ली में DCP स्पेशल सेल संजीव यादव ने बताया है कि इसकी गिरफ्तारी लाल किला पर निशान साहिब का झंडा फहराने के आरोप में हुई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले पर दीप सिद्धू, जुगरात सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के संबंध में जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपये के नकद इनाम देने का ऐलान किया गया था।

दीप सिद्धू भी हो चुका है गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला परिसर में हुई हिंसा मामले में इससे पहले दीप सिद्धू को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी दीप सिद्धू को ज़मानत दे दी थी, किन्तु इसके थोड़ी ही देर बाद उसे फिर से अरेस्ट कर लिया गया था। उसकी दूसरी गिरफ्तारी पुरातत्व विभाग की FIR के आधार पर की गई थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में लगभग 500 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे और एक किसान की भी मौत हो गई थी।