Loading...
अभी-अभी:

 पाकिस्तान के स्टाक मार्केट से ज्यादा माल अडाणी के पास

image

Dec 28, 2022

नई दिल्ली।  चर्चित भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी का सिक्का इस साल दुनिया में खूब चमका है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में वे कुछ समय तक नंबर 2 पर भी रहे। इस समय अडानी 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हाल ही में अडानी ग्रुप के शेयरों में आई गिरावट के बावजूद उनकी संपत्ति में इस साल सा इजाफा हुआ।

अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स मुताबिक इस साल अडानी ने अपनी संपत्ति में 39.9 अरब डॉलर जोड़े। खास बात यह है कि दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से वे ही अकेले हैं जिनकी संपत्ति में इस साल बढ़ोतरी हुई है। इस साल अडानी ने अपनी संपत्ति में जितना इजाफा किया है, वह कम से कम 85 देशों की जीडीपी से अधिक है। यही नहीं, इस साल हुई गौतम अडानी की कमाई पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज के मार्केट कैप से भी अधिक है। पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज का एम कैप करीब 30 अरब डॉलर है।

शेयर बाजार : लाल निशान पर निफ्टी और सेंसेक्स

नई दिल्ली एजेंसी । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स 115 अंकों की गिरावट के साथ 60811 के स्तर पर और निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ 18084 पर खुला। बैंक निफ्टी में भी 126 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 42733 के लेवल पर ओपन हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 शेयर फिलहाल लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। हॉलिडे वीक की शुरुआत के कारण अमेरिकी बाजार पर दबाव दिखा है।