Loading...
अभी-अभी:

भारत में मौत की तीसरी लहर जल्ह ही देगी दस्तक

image

Jun 21, 2021

भारत में कोरोना की तीसरी लहर अगले 6 से 8 हफ्तों में दस्तक दे सकती है। एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने यह चेतावनी दी है। अगर हम अमेरिका के आंकड़ों से तुलना करें तो भारत में तीसरी लहर में एक से सवा लाख केस आ सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों देशों में इस महामारी का ट्रेंड लगभग एक जैसा रहा है। वेव के बीच का अंतराल भी लगभग बराबर है। 

अमेरिका में दूसरी लहर का पीक 8 जनवरी को आया था। इसमें एक दिन में 3.5 लाख केस आए थे। तीसरी लहर में इनमें करीब 70% की गिरावट आई और यह 9 अप्रैल को महज 85 हजार के पीक तक पहुंचा।

यही ट्रेंड भारत में रहा तो अगस्त में यहां तीसरी लहर का पीक होगा और इस दौरान अधिकतम एक से सवा लाख के बीच केस आएंगे। भारत में दूसरी लहर के पीक में 6 मई को सबसे ज्यादा 4.14 लाख केस आए थे। कुल केस के मामले में अभी अमेरिका पहले नंबर पर और भारत दूसरे नंबर पर है।