Jun 21, 2021
नोएडा प्रशासन की ओर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। नोएडा स्टेडियम के रनिंग ट्रेक पर दिवंगत धावक मिल्खा सिंह की जगह उनके ऊपर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग में मिल्खा सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर की फोटो लगाई हुई है। बसी इसी पर बवाल मचा हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर
जानकारी के अनुसार, तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो नोएडा अथॉरिटी को अपनी गलती का एहसास हुआ। आखिरकार तुरंत इसे सुधारते हुए तस्वीर को हटा दिया।
https://twitter.com/A2D2_/status/1406445057905856521
भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने निभाया था रोल
गौरतलब है कि मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग में दिवंगत महान धावक मिल्खा सिंह की भूमिका जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने निभाई थी।
https://twitter.com/FarOutAkhtar/status/1406070061241040900