May 26, 2021
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास बेहद गंभीर तूफान में तब्दील हो गया। यास तूफान ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया। तूफान के टकराते ही लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चक्रवात यास के टकराने के पहले से बाद तक करीब छह घंटे तक इसका असर रहेगा। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई कॉलोनियों में समुद्र का पानी भर गया है। वहीं 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में लगातार हवाएं चल रही है और बारिश हो रही है।
चक्रवात यास दोपहर में ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा। चक्रवात को लेकर 6 राज्यों को अलर्ट किया गया है जिसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और कनार्टक शामिल है।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है साथ ही एयरफोर्स और नेवी ने भी अपने कुछ हेलिकॉप्टर और नावें राहत कार्य के लिए रिजर्व रखी हैं।








