Sep 13, 2020
राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। ये गिरफ्तारी रविवार देर रात की गई है। पुलिस को गत वर्ष दिल्ली में भड़के खूनी दंगे के मामले में उमर खालिद की तलाश थी। पुलिस ने दंगे से संबंधित एक अन्य मामले में उमर के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (निषेध) कानून (UAPA) के तहत केस दर्ज किया था।
एक्टर प्रकाश राज ने उमर खालिद की गिरफ्तारी को लेकर एक ट्वीट किया है। प्रकाश राज ने लिखा है कि उमर खालिद की गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठाई जानी चाहिए।
https://twitter.com/prakashraaj/status/1305316060061511680
अभिनेता ने उमर खालिद की गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया है, 'शर्मनाक...अगर हमने इस विच हंट के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो, हमें खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए। प्रकाश राज ने #StandWithUmarKhalid #FreeUmarKhalid #justasking हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। प्रकाश राज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।