Loading...
अभी-अभी:

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, कुछ दिन पहले ही पत्नी को खोया था

image

Jun 18, 2021

महान भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के एक स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। मिल्खा सिंह का स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 18 जून की रात साढ़े 11 बजे अंतिम सास ली। बता दें कि, मिल्खा सिंह पिछले महीने को​रोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उनका लंबा इलाज चला। मिल्खा को कोरोना संक्रमित होने के बाद मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन ऑक्सीजन स्तर में कमी की शिकायत के बाद उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। मेडिकल टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद मिल्खा सिंह जी को उनकी गंभीर स्थिति से नहीं निकाला जा सका और आखिरकार वो जिदंगी की जंग हार गये।

5 दिन पहले ही पत्नी को खोया था
कुछ दिन पहले ही 13 जून को उनकी प्यारी पत्नी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी पत्नी निर्मल भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान थीं और वह भी कोविड से प्रभावित थीं। मिल्खा का जन्म अविभाजित भारत और अब पाकिस्तान में लायलपुर में हुआ था। एथलेटिक्स के साथ उनका प्यार तब शुरू हुआ जब उन्होंने भारतीय सेना के ईएमई कोर के साथ खुद को नामांकित किया। 

PGIMER ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया शोक
18 जून 2021 को यहां पीजीआईएमईआर में खेल जगत ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और महान एथलीट को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

https://twitter.com/ANI/status/1404113434770214912

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक बयान में कहा, “स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्ष और चरित्र की ताकत की कहानी भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1405982543346683905

 

https://twitter.com/narendramodi/status/1405962664442949635