Loading...
अभी-अभी:

Global Hunger Index : क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स ? क्या भारत हैं भूखो को देश

image

Nov 28, 2022

क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स - 

Global Hunger Index (GHI) : ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) यानी भूख नापने का पैमाना. अलग-अलग देशों में लोगों को खाने की चीज़ें कैसी और कितनी मिलती हैं यह उसे दिखाने का साधन है. 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' का सूचकांक हर साल ताज़ा आंकड़ों के साथ जारी किया जाता है. इस सूचकांक के ज़रिए विश्व भर में भूख के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान की उपलब्धियों और नाकामियों को दर्शाया जाता है इस तरह के सर्वेक्षण की शुरुआत इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट  (IFPRI) ने की और वेल्ट हंगरलाइफ़ नामक एक जर्मन स्वयंसेवी संस्थान ने इसे सबसे पहले वर्ष 2006 में जारी किया था

कैसे समझें 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' को ?

ग्लोबल इंडेक्स स्कोर' ज़्यादा होने का मतलब है उस देश में भूख की समस्या अधिक है. उसी तरह किसी देश का स्कोर अगर कम होता है तो उसका मतलब है कि वहाँ स्थिति बेहतर है. कहाँ भूख से संघर्ष सबसे ज़्यादा ? इसे नापने के चार मुख्य पैमाने हैं- कुपोषण, शिशुओं में भयंकर कुपोषण, बच्चों के विकास में रुकावट और बाल मृत्यु दर

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत की रैंकिंग

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में लगातार दूसरे साल गिरावट दर्ज की गई है। 2022 की लिस्ट में भारत को 107वीं रैंक मिली है। पिछले साल भारत 101 नंबर पर था। इस लिस्ट में कुल 121 देश शामिल हैं । हंगर इंडेक्स में भारत से आगे पाकिस्तान और नेपाल जैसे देश हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत 116 देशों की सूची में 101वें स्थान पर रहा था। भारत को उन 31 देशों की लिस्ट में रखा गया था जहां भूखमरी की समस्या गंभीर मानी गई थी।

 

 

 

 

 

 

Report by - Ankit tiwari