Loading...
अभी-अभी:

मंच पर चक्कर खाकर गिरे ​गुजरात सीएम विजय रूपाणी

image

Feb 15, 2021

गुजरात  के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी  को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में  निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय अचानक गिर गए बताया जा रहा है कि मंच में उन्हें अचानक चक्कर आ गया था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने तुरंत रूपाणी को फर्स्ट ऐड दिया। हालांकि कुछ समय बाद वे ठीक हो गए।

रूपाणी को एक अस्पताल भी ले जाया गया

रूपाणी की वड़ोदरा में तीसरी राजनीतिक रैली थी। भाजपा नेता भरत डांगर ने कहा मुख्यमंत्री जब गिर रहे थे तब उनके सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया। इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई प्राथमिक उपचार के बाद अब वे बिलकुल ठीक हैं। हालांकि सभा के बाद रूपाणी को किसी भी खतरे की आशंका को विराम देने के लिए अहमदाबाद के एक अस्पताल भी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की

नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे 

डांगर ने कहा, 'रूपाणी का स्वास्थ्य पिछले दो दिन से ठीक नहीं था।  लेकिन शनिवार को जामनगर में और रविवार को वड़ोदरा में आयोजित अपनी जनसभाओं को रद्द करने की बजाय उन्होंने जनसभाएं करने का निर्णय किया। वड़ोदरा सहित छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे जबकि नगर पालिकाओं,जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।